बीआरसी में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं बेसिक स्कूलों के काम अटके कई सालों से बीएसए कार्यालय में अटैच हैं सोनू गुप्ता शिक्षकों को काटने पड़ रहे चक्कर पर चक्कर

लखीमपुर खीरी , 0

(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)

लखीमपुर/धौरहरा।
रमियाबेहड़ ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू गुप्ता के कई वर्षों से बीएसए कार्यालय में अटैच रहने का असर अब ब्लॉक के बेसिक विद्यालयों के कामकाज पर पड़ता दिखाई दे रहा है।कंप्यूटर ऑपरेटर के अभाव में बीआरसी कार्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित बताए जा रहे हैं।वहीं विभागीय काम के लिए शिक्षकों को बार-बार बीआरसी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।बताया जाता है कि कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू गुप्ता की मूल तैनाती रमियाबेहड़ बीआरसी कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर है।लेकिन जलाई 2023 से लंबे समय से उन्हें बीएसए कार्यालय में अटैच किया गया है।इससे बीआरसी कार्यालय में कंप्यूटर से संबंधित कार्यों के लिए पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं है।रमियाबेहड़ के बेसिक के विद्यालयों से आने वाले ऑनलाइन और विभागीय कार्यों के निस्तारण में परेशानी होने की बात सामने आ रही है।एक बाबू और दो कॉर्डिनेटर के भरोसे कार्यालय रमियाबेहड़ बीआरसी कार्यालय की स्थिति यह है कि यहां पहले से ही कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।कार्यालय का कामकाज एक बाबू और दो अनुदेशकों के सहारे संचालित हो रहा है।ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर के लंबे समय से बीएसए कार्यालय में अटैच होने से कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
शिक्षकों को सरकारी कामकाज के सिलसिले में बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि बीआरसी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटे-छोटे विभागीय कार्यों के लिए भी उन्हें कई बार कार्यालय आना पड़ता है।इससे विद्यालयों का नियमित शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित होता है और शिक्षकों का समय कार्यालयी प्रक्रियाओं में लग रहा है।शिक्षकों और विद्यालयों से जुड़े लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि बीआरसी कार्यालय की वास्तविक जरूरत को देखते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती सुनिश्चित की जाए।साथ ही लंबे समय से चल रहे अटैचमेंट की व्यवस्था की समीक्षा कर बीआरसी के लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।

Related Articles

Comments

Back to Top