*लखीमपुर खीरी में बाघ की दहशत रायपुर गांव के लोगों में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी Sep 27, 2024 at 10:30 AM , 314*दोपहर और शाम को अलग-अलग स्थानों पर देखा गया बाघ,
लखीमपुर खीरी जिले के ब्लाक बिजुआ स्थित ग्राम पंचायत रायपुर में बाघ के लगातार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आज दोपहर लगभग O1:40 बजे गांव के बाहरी इलाके में एक बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद शाम लगभग 07:50 बजे अलीगंज से मालपुर रोड पर रायपुर के पास बाघ को खड़ा देखकर राहगीर दहशत में आ गए। लगभग 10 मिनट तक बाघ वहीं खड़ा रहा, जिससे आवागमन बाधित रहा।
बाघ के लगातार देखे जाने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाए और बाघ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments