कवि सम्मेलन का आयोजन 1 तारीख को नसीरुद्दीन मेमोरियल प्रांगण में
लखीमपुर खीरी Sep 30, 2024 at 01:15 PM , 369लखीमपुर खीरी। लखीमपुर शहर के नसीरुद्दीन मेमोरियल प्रांगण (विलोबी मेमोरियल हॉल) के प्रांगण में 1 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि लोकेंद्र प्रताप सिंह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,सुनील सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा होंगे।
शहर के मिदानियाँ में स्थित गोल्डन स्क्वायर में एक प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय कवि आशीष अनल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कवि सम्मेलन आम जन मानस के लिए पूरी तरह से निशुल्क रहेगा तथा रात 8 बजे से प्रारंभ होने वाले इस कवि सम्मेलन में संतोष आनंद, डॉक्टर हरिओम पवार डॉ विष्णु सक्सेना जैसे अखिल भारतीय स्तर के कवि शामिल होंगे। इस दौरान आयोजक रमेश अग्रवाल,आलोक मिश्रा,रामजी दीक्षित व दीपक पुरी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments