किसान नेता ने फीता का निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन
लखीमपुर खीरी Sep 25, 2024 at 04:40 PM , 139लखीमपुर खीरी। गत दिवस
भारतीय किसान संगठन के तत्वाधान में स्थान : प्राथमिक विद्यालय छाऊछ, बी. आर. सी. बेहजम रोड लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का रीबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर राजेन्द्र यादव ने कहा कि मौजूदा दौर में स्वास्थ केंद्रों की कमी है। इस तरह के स्वास्थ केम्पो की पूरे देश में जरूरत है। भारतीय किसान संगठन ने ये पहल की है। कोशिश रहेगी कि समय समय पर ऐसे स्वास्थ केंद्र जिले व प्रदेश के भिन्न भिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि मुझे इस स्वास्थ केंद्र का आयोजन करने का सौभाग्य मिला है, मैने गांव गांव घूमकर देखा की किस तरह से आंखो रोशनी कम होने से बुजुर्ग महिला एवम पुरुष परेशान हैं। उनका दर्द समझा और उन्हें दोबारा से पहले की तरह दिखाई दे यही भारतीय किसान संगठन की कोशिश है। आशा करता हूं कि ये कोशिश सफल हो। डॉक्टर मधु भदौरिया ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि उन लोगों को रोशनी देने का काम करने में सहायक हूं जो महंगे इलाज से वंचित है।इस मौके पर नरेन्द्र वर्मा, कामिल उसमानी, शैलेश शर्मा, अरुण वर्मा, डॉ विवेक,कमल नारायण शुक्ला, सद्दाम रहमानी, राजू जयसवाल रोहित, आदि लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments