प्रधानमत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 06:08 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी,
139 गोला विधानसभा कुम्भी के खेल मैंदान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के निमित्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम आयोजक विपिन मिश्रा जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,
मोदी जी के राष्ट्रवादी विचारों उनके जनकल्याण कारी कार्यों की चर्चा के साथ , चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई,
कुम्भी खीरी सेवा संकल्प अभियान के निमित्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर दिनांक 15/09/2026 दिन मंगलवार को कुम्भी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसताआयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने डॉ. मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की। मोदी जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया गया,
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं मोदी जी के के आदर्शों को अपनाकर ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है हैउन्होंने कार्यकर्ताओं से जाति, वर्ग और क्षेत्र से ऊपर उठकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत करना ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की जीत की कुंजी है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने भाजपा नेता विपिन मिश्रा को क्षेत्र का सबसे तेज तर्रार नेता बताया उन्होंने लोगो से आवाहन किया आप सब लोग विपिन मिश्रा को और मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में "भारत माता की जय" और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का प्रण लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments