अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर फुटबॉल मैच आयोजित,
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 06:06 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी,
विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्य को बढ़ावा देने और भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिकों के मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के तहत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में विद्यालय की ए और बी फुटबॉल टीमों के मध्य एक प्रदर्शनी मैच आयोजित हुआ।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रदर्शनी मैच में ए टीम के खिलाड़ी शुभम अवस्थी ने पहले हाफ में गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ में बी टीम के खिलाड़ी कुनाल ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया मैच के अंतिम क्षणों में ए टीएम के कप्तान प्रखर ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में अंपायरिंग का दायित्व वीरेंद्र कुमार भारद्धाज और सरोज कुमार वर्मा ने निभाया। समापन पर मुख्य अतिथि के साथ प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ए टीम के खिलाड़ी शुभम अवस्थी ने जीता। मैच के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन हेतु प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा, रूपराम वर्मा एवं डॉ अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी मैच के सफल आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह एवं खेल शिक्षक कपिल वर्मा का विशेष योगदान रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments