विद्या निकेतन की छात्रा का कनिष्ठ सहायक पद पर चयन,
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 06:03 PM , 0गोला गोकर्णनाथ खीरी,
स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला-खीरी के इण्टरमीडिएट 2019 बैच की छात्रा रहीं प्रियांशी दीक्षित ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का शानदार परिचय दिया है। उनका चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में कनिष्ठ सहायक पद के साथ ही लेखपाल पद पर भी हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कक्षा 7 से इण्टर तक की नियमित छात्रा रही मेधावी प्रियांशी दीक्षित ने हाईस्कूल परीक्षा में 89.5% अंक प्राप्त कर जनपद में 8वां स्थान प्राप्त किया था तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में ससम्मान 75% अंको के साथ उत्तीर्ण की है।
तत्पश्चात उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तथा इग्नू से परास्नातक उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। प्रियांशी दीक्षित के पिता राजेश कुमार दीक्षित उप डाकपाल तथा माता श्रीमती सुशीला दीक्षित गृहणी हैं ।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने छात्रा को चाँदी का मेडल देकर एवं उनके पिता को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया व उनकी सफलता को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।






_page-0001.jpg)
























Comments