टीचर्स हेल्प लाइन’ का विधिवत शुभारंभ
लखीमपुर खीरी Sep 15, 2026 at 05:58 PM , 0निघासन, खीरी । ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षकों की समस्याओं के व्यवस्थित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘टीचर्स हेल्प लाइन’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पहल के माध्यम से शिक्षक अब अपनी विभागीय समस्याओं व लंबित प्रकरणों को ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे और उनकी प्रगति की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे।
यह कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष निघासन एवं फूलबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बीआरसी पर चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतीक दीक्षित ने कहा कि इस हेल्प लाइन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की समस्याओं को सिर्फ सुनने तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उन्हें दर्ज कर समाधान तक पहुंचाना है। तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित करेगी। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई निघासन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव पाण्डेय एवं मंत्री पद के प्रत्याशी रजनीश कुमार वर्मा समेत अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षक समुदाय ने शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए शुरू की गई इस पहल को बेहद उपयोगी और सराहनीय प्रयास बताया।






_page-0001.jpg)
























Comments