*पलिया बस यूनियन अपनी नियमावली की मनमानी,* *भागता गिरता यात्री मांगे पानी*
लखीमपुर खीरी Sep 22, 2024 at 03:25 PM , 185*जरा संभल कर चलना जी,*
*पलिया बस यूनियन की अजीबो गरीब नियमावली,*
जी हां यदि आप कहीं बाहर से आकर लखीमपुर के पलिया बस अड्डे पर पहुंच गए हैं, और बस अड्डे से निघासन के लिए बस निकल रही है, तो आप बस में बैठकर नही आ सकते , यदि आप बस में चढ़ भी जाते हैं, तो बस कंडक्टर द्वारा 500₹.का जुर्माना का हवाला देकर उतार दिया जाएगा,
यदि आप को समय बचाना है तो अपनी जान को हथेली पर रखकर बस के पीछे - पीछे NAYARA पेट्रोल पंप तक भागना पड़ेगा, यदि आप भागने में सक्षम नहीं है तो फिर अगली बस में आइए।
जबकि जिस बस में (चलने के बाद) आप बैठ नही सकते वही बस अड्डे से एक किलोमीटर दूर काफी देर तक खड़ी रहती है।
*यदि यही नियमावली चलती रही तो समय बचाने के चक्कर में हो सकती है दुर्घनाएं।*
*परिवहन विभाग को लेना चाहिए संज्ञान ,*






_page-0001.jpg)
























Comments