*खीरी में हुई भूकम्प, अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज*

लखीमपुर खीरी , 156

*जीआईसी, डीआईओएस दफ्तर, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में एक साथ हुई मॉकएक्सरसाइज*

लखीमपुर खीरी 20 सितंबर। उप्र राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशन, जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय की अगुवाई में भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज जीआईसी, डीआईओएस कार्यालय, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में आयोजित हुई।

*फील्ड को अस्पताल में तब्दील करने की मॉक एक्सरसाइज*
आपदा की स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा कैसे फील्ड अस्पताल बनाया जायेगा की रिहर्सल की गई। फील्ड अस्पताल पुलिस लाइन में बनाया गया, जिसमे सभी चिकित्सा उपकरणों, दवाएं आदि की व्यवस्था की गई। 08 लोगो का इलाज भी किया गया। जीआईसी के छात्रों को भूकम्प से सिर पर गिरने वाली इमारत से अपना बचाव करने के लिए झुको, ढको, पकड़ो बचाव प्रक्रिया का अभ्यास करवाया गया। टीम ने भूकम्प से बचाव के सम्बंध में प्रशिक्षण दिया।डीआईओएस  कार्यालय में भी अग्निकाण्ड पर मॉक एक्सरसाइज के उपरांत आग से बचाव के विषय में कार्मिकों को जागरूक किया गया। 

*मॉक एक्सरसाईज में घटित आपदाओं पर इन टीमों ने पाया काबू*
इस मॉक एक्सरसाइज मे रेस्पोंसीबल अधिकारी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व स्टेजिंग एरिया प्रबन्धक एडीएम संजय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में राजस्व विभाग से सहाय स्टेजिंग ऐरिया प्रबन्धक एएसडीएम रेणु मिश्रा, एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, तहसीलदार मोहम्मदी प्रीति सिंह, नायब तहसीलदार धौरहरा, नायब तहसीलदार गोला
इन्सीडेन्ट कमान्डर के रूप में भूकम्प व अग्नि काण्ड की घटनाओं के स्थान पर जाकर अन्य विभागों जैसे चिकित्सा, पुलिस, अग्नि, नगर पालिका, NDRF, SDRF, होमगार्ड, आपदा मित्रों आदि विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ जाकर मॉक एक्सरसाईज में घटित आपदाओं पर काबू पाया। 

*आपदा मित्र ने दिया सीपीआर का डेमोस्टेशन*
आपदा मित्र अंकित कुमार राज ने जिला आपदा प्रबन्धन प्रधिकरण द्वारा सीपीआर का भी डेमोस्टेशन दिया। इस मॉकड्रिल से जहां जनपद में स्थापित बजाज शुगर इण्डस्ट्रीज की तीनों यूनिट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं जनपद प्रशासन ने अग्निकाण्ड व भूकम्प से जनसामान्य को त्वरित रिस्पांस के गुर सीखे।

Related Articles

Comments

Back to Top