पुराना एसपी आवास ! अतिक्रमण हटेगा - एसपी

लखीमपुर खीरी , 123

 लखीमपुर खीरी।  पुलिस अधीक्षक ने  पुराना एसपी आवास परिसर का निरीक्षण किया। अवैध अतिक्रमण हटाने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की रोकथाम हेतु सतत निगरानी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक  गणेश प्रसाद साहा ने हिदायत नगर चौराहा के पास स्थित "पुराना पुलिस अधीक्षक आवास" की खाली भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया । पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को राजस्व विभाग व नगर पालिका लखीमपुर से समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से टीम गठन कर "पुराना पुलिस अधीक्षक आवास" के आसपास हुए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने जाने हेतु निर्देशित किया ।
                   आवास के आसपास पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी किए जाने  को कहा। सोमवारी बाजार को यहाँ हजारों की भीड़ रहती है।

Related Articles

Comments

Back to Top