सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच ने 60 खोए हुए मोबाइल किए बरामद, कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये*

लखीमपुर खीरी , 127

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर जनपद खीरी सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 60 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग **9 लाख रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा ने लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे। इस मौके पर एसपी पूर्वी पवन गौतम सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच प्रभारी और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। 

सर्विलांस टीम की इस तत्परता और कार्यकुशलता की वजह से कई लोगों को उनके महत्वपूर्ण डिवाइस वापस मिल सके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top