अपनी अपनी जीत का दावा ठोंक रहे प्रत्याशी चर्चा में फर्जी वोट डलवाने के लग रहे आरोप

लखीमपुर खीरी , 211

मोहम्मदी खीरी। ग्राम धमौला ब्लॉक मोहम्मदी ग्राम प्रधानी के चुनाव में उम्मीदवार फैजुल खान सुदूर खान की पत्नी सहाना बेगम मारूफ खान की पत्नी आसमा बेगम इस्माइल खान चुनाव मैदान में आने के बाद चारों प्रत्याशियों ने एक दूसरे के वोटों में सेंध लगाकर चुनाव के दिन वोट डलवाए पर पोलिंग पार्टियों की घोर लापरवाही रही उंगली पर ज्यादा परसेंट में स्याही ना लगाना वोटर आईडी ना देखना इसी बात का प्रत्याशियों ने फायदा उठाकर जमकर फर्जी वोट डलवाए फर्जी वोट डलवाने वाले प्रत्याशी यह भूल गए की कुछ पोलिंग बूथ पर जन चर्चा से मालूम हुआ है कि सौ प्रतिशत बोट डाल दिए हैं प्रत्याशियों में आपस में नोकझोंक का सिलसिला पोलिंग टाइम तक चलता रहा जो प्रत्याशी अपने आप को बहुत अच्छे वोटों से जीत का अंदाजा लगा रहे थे वह प्रत्याशी पोलिंग के बाद असमंजस की स्थिति में आ गए हैं और सूत्रों से यह मालूम हुआ है की चुनाव चारों प्रत्याशियों ने बहुत ही जमकर लड़ा है लेकिन चर्चाओं में है चुनाव त्रिकोणी नजर आ रहा है कुछ लोगों का कहना है की चुनाव आसमा बेगम और सहाना बेगम के बीच कड़ा मुकाबला लग रहा है अगर फैजुल खान का वोट बैंक वोट पड़ने से पहले जैसा था अगर वैसा रहा है तो त्रिकोणी चुनाव में रह सकते हैं वरना लंबा हार का मुंह देखना पड़ सकता है अंदाजा लगाया जा रहा है अब तो यही कहा जा सकता है कि हार का मुंह किसको देखना पड़ेगा यह गिनती होने पर पता चलेगा गिनती वाले दिन हार का मुंह किसको देखना है और हार कौन पहन कर निकलता है यह वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top