अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते 01 गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 152

लखीमपुर खीरी।  पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.04.2021 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा ग्राम टापरपुरवा स्थित जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए 01 अभियुक्त हरनाम लोध पुत्र मोती लोध नि0 टापरपुरवा थाना ईसानगर खीरी को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे कई निर्मित, अर्द्धनिर्मित शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना ईसानगर पर मु0अ0सं0 180/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व से भी थाना ईसानगर व जनपद के विभिन्न थानों पर हत्या, आर्म्स एक्ट आदि के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top