डग्गामारी के विरोध मे जिले की बस यूनियनें हड़ताल पर, थमे निजी बसों के पहिए,यात्री परेशान
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2026 at 07:28 PM , 2विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। जिले की समस्त बस यूनियने अनिश्चित कालीन समय के लिए हड़ताल पर चली गयी बस यूनियन की प्रमुख मांगो में हाइवे पर छोटे वाहन ईरिक्शा, प्राइवेट टैक्सी, मैजिक अन्य वाहनों द्वारा सवारियां ढोई जा रही है, जिनसे आए दिन दुर्घटनाएं होने और सड़कों पर बेतहाशा जाम, और वाहन चालकों से तूतू-मेंमें होने के साथ ही यात्रियों के सामान के चोरी का भय बना रहता है।
वहीं बस मालिकान का कहना है कि इन छोटे वाहनों के कारण आमदनी पर प्रभाव पड़ता इससे बसों के बीमा, टैक्स,परमिट समय से नहीं हो पा रहे जमा, यही नहीं बस के स्टाफ की तन्खा भी नहीं निकल पा रही,बस यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा 22 सितम्बर को आर.टी.ओ. खीरी को अपनी मांगे ज्ञापन के माध्यम से सूचना दी गई थी।
लेकिन सूचना के बाद अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं उठाया गया और न ही कोई कार्रवाई हो पाई इसके परिणाम स्वरूप पूरे जिले के प्राइवेट वाहनों के चक्के रुक गये
सोमवार सुबह से ही बस यूनियन के पदाधिकारी धरने पर बैठे है, खबर लिखे जाने तक कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा इससे आन्दोलन कारी बस मालिकों में भारी आक्रोश है।






_page-0001.jpg)
























Comments