जेलर के आग्रह पर क्षमा याचना के लिए नहीं लिखा पत्र, हंसते हुए झूल गये
लखीमपुर खीरी Sep 28, 2026 at 07:25 PM , 2सक्षम शुक्ला
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। उतर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में शहीदे आजम भगत सिंह जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें बाहर से आए हुए अतिथि ने सर्वप्रथम भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम के शुरू में विद्यालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान एवं सरस्वती वंदना कर किया उसके बाद सभी अतिथियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने किया कार्यक्रम में संस्थान के संरक्षक अजय कुमार चौबे ने भगत सिंह के फांसी के समय के पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि जेलर के कहने भी क्षमा याचना के लिए पत्र नहीं लिखा और हंसते हुए फांसी पर झूल गाये। रवि गुप्ता ने भी बालिकाओं से भगत सिंह की तरह देश के प्रति समर्पण रहने की अपील किया पूर्व प्राचार्य सुहावनी शुक्ला ने भी सरदार भगत सिंह के जीवन परिचय देते हुए उनके देश के प्रति बलिदान को याद किया और नमन किया विद्यालय के बालिका रुकसानी ने भी भगत सिंह जी के जीवन पर अच्छा विचार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में संस्थान के सचिव अमित कुमार, विद्यालय के वार्डेन मधु सिंह, डॉक्टर रामशीष राम, अध्यापक रामप्रकाश, रामबाबू, आशा , सरोजनी, रामदुलारी, प्रियंका, रिंका चौधरी एवं रामसिंह लालमन तथा सभी बालिकाओं का सहयोग रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments