**सचिवालय में पदोन्नति और तबादले, चंद्रिका प्रसाद संयुक्त सचिव पद पर प्रोन्नत**
अन्य खबरे Oct 01, 2026 at 07:57 AM , 17 **लखनऊ।** उत्तर प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति एवं तबादले किए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग में उपसचिव के पद पर तैनात **चंद्रिका प्रसाद को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति** दी गई है। उनकी पदोन्नति संबंधी आदेश **1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी** होगा।
इसके अलावा समीक्षा अधिकारी **संजय बहादुर, मनीष कुमार सिंह और पंकज कुमार मिश्र** को पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति के बाद संजय बहादुर और पंकज कुमार मिश्र की तैनाती **गृह विभाग** में, जबकि मनीष कुमार सिंह को **चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग** में अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।
शासन स्तर पर **चार अनुभाग अधिकारियों के तबादले** भी किए गए हैं। इनमें **मानस मुकुल त्रिपाठी को राजस्व विभाग, संतोष कुमार यादव को युवा कल्याण विभाग, विनय कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग** तथा **नीतू सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय** में तैनाती दी गई है।
पदोन्नति और तबादलों के संबंध में संबंधित विभागों की ओर से आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।






_page-0001.jpg)




















Comments