डीएम ने किया इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी Apr 27, 2021 at 09:42 PM , 171लखीमपुर खीरी 27 अप्रैल 2021। मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कांटेक्ट ट्रेसिंग, होम आइसोलेशन की निगरानी करने वाली टीमों से उनके कार्य दायित्वों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीमों से उनके कामकाज के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल की। होम आइसोलेशन की निगरानी कर रही टीमों द्वारा प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों को अनुरक्षित की जाने वाली पंजिका का भी अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत तय रणनीति के तहत संक्रमित व्यक्ति के ट्रेस होते ही ससमय फैसिलिटेट कराया जाए और उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराते हुए उनकी टेस्टिंग सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि गुणात्मक उपचार, उपयुक्त सर्विलांस व उपचार में विलंब की रोकथाम से जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीसी पंत, डॉ अश्विनी, डॉ रविंद्र शर्मा, डॉ संतोष चक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments