नगर वासियों को भाया गायत्री परिवार का दूरस्थ कन्याभोज

लखीमपुर खीरी , 185

नवरात्रि नवमी पर कन्याओं को उनके घर जाकर उपलब्ध कराई गई कन्याभोज सामग्री किट

लखीमपुर-खीरी। गायत्री परिवार की माता भगवती देवी भोजन प्रसाद सेवा टीम के द्वारा कोरोना की विषम परिस्थिति के दौरान सामूहिक नवरात्रि  कन्याभोज कार्यक्रम को दूरस्थ कन्याभोज का रूप देकर मनाया गया। इसके अंतर्गत कोविड प्रोटोकॉल के तहत कन्याओं को एकत्र कर सामूहिक कन्याभोज से बचते हुए उसके स्थान पर कन्याभोज सामग्री किट बनाकर कन्याओं के घरों में जाकर उन्हें समर्पित किया गया। युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्य ने बताया माता भगवती देवी भोजन प्रसाद सेवा टीम के द्वारा श्रीरामनगर कॉलोनी, पटेलनगर और बरखेरवा मोहल्लों में उपलब्ध कन्याओं की सूची बनाई गई और बुधवार नवरात्रि नवमी के अवसर पर गायत्री यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद सेवा टीम के युवाओं के द्वारा घर घर जाकर कन्याओं के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें कन्याभोज सामग्री किट समर्पित की गई। इस दूरस्थ कन्या भोज कार्यक्रम में नगर के 20 परिवार सम्मिलित हुए जिन्होंने कोविड की प्रतिकूल परिस्थिति में अपने घर में कन्याओं को बुलाने की अपेक्षा गायत्री परिवार द्वारा आवाहित दूरस्थ कन्याभोज के माध्यम से कन्याओं के घर पर ही कन्याभोज सामग्री उपलब्ध कराकर नवरात्र का पुण्य फल प्राप्त किया। कन्याभोज सामग्री किट में एक टिफिन हलवा लड्डू फल प्रसाद, मुद्रादान लिफाफा, नवरात्रि यज्ञ भस्म, कन्या पढ़ाओ कन्या बढ़ाओ अभियान को संबल देते हुए पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, कॉपी आदि स्टेशनरी, तथा  घरों में सुसंस्कार स्थापना के उद्देश्य से गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका व सद्वाक्य स्टीकर शामिल किए गए। दूरस्थ कन्याभोज कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध वर्ग के कई परिवारों ने प्रतिभाग कर विवेकशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। दूरस्थ कन्याभोज कार्यक्रम में पंकज तपाड़िया, कुमकुम गुप्ता, छाया गुप्ता, रश्मि जायसवाल, डॉ० डी एन मालपानी, शुभम गुप्ता, शैलेश बरनवाल, रेनू मिश्रा, ईश्वरदीन मौर्य, प्रतिमा वर्मा, विवेक उपाध्याय, प्रिंस रंजन बरनवाल, संदीप अग्रवाल, सपना कक्कड़, परबीता सिंह,  विजय श्रीवास्तव, शुभी भल्ला सहित नगर के कई परिवार अपने घर  रहते ही सम्मिलित हुए।

Related Articles

Comments

Back to Top