कृषक समाज इंटर कॉलेज मे मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती,
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2026 at 07:05 PM , 1गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। महापुरुषों के चित्रों पर प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज सहित अतिथियों ने माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए । विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पोस्टर,काव्य पाठ, वाद- विवाद एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। समारोह के दौरान प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा उप मंत्री विनोद चंद्र मिश्र उप प्रधानाचार्य लखपति भारती राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉअनिल कुमार ओम प्रकाश सहित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं , शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना नेशनल क्रेडिट कोर भारत स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट एवं क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने किया।






_page-0001.jpg)
























Comments