फरधान सीएचसी में मरीजों का रेला - वायरल बुखार ने पकड़ी रफ्तार, अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई बोले- लापरवाही पड़ेगी भारी

लखीमपुर खीरी , 1

बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत - फरधान में वायरल बुखार का आउटब्रेक, डॉ अमित बाजपेई ने कहा- खुद से दवा लेना पड़ेगा भारी

फरधान में मौसमी बीमारियों का अटैक - खांसी-बुखार से बेहाल हुए लोग, CHC में सुबह से लग रही भीड़


लखीमपुर-खीरी। इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। कभी झमाझम बारिश तो कभी भीषण उमस और तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर फरधान क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान में इन दिनों मरीजों का सैलाब उमड़ रहा है। आंकड़ों की मानें तो यहां रोजाना लगभग 450 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सुबह 8 बजे से ही पर्ची काउंटर और डॉक्टर के कमरों के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग जा रही हैं। आने वाले अधिकांश मरीजों में वायरल बुखार, तेज सर्दी-खांसी, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और अत्यधिक कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं।
अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी मरीजों की बारी-बारी से जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की जा रही हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सभी के लिए पर्याप्त दवाएं और इलाज की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. बाजपेई ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें। बुखार आने पर झोलाछाप डॉक्टरों या मेडिकल स्टोर से खुद से दवा बिल्कुल न लें, सीधे सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से मिलें। अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी और पूरी आस्तीन के कपड़ों का प्रयोग करें। तला-भुना और बाहर का खाना खाने से बचें, हल्का भोजन लें और पानी उबालकर या फिल्टर करके पिएं। यदि बुखार दो दिन से अधिक रहे, सांस लेने में तकलीफ या लगातार उल्टी हो तो तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान पहुंचकर संपर्क करें।

Related Articles

Comments

Back to Top