*पेड़ से टकराई कार, मासूम समेत 6 घायल*
लखीमपुर खीरी Oct 02, 2026 at 08:15 PM , 1लखीमपुर-खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5:10 बजे रुखिया झाल के पास हादसा हो गया। शारदा नगर से रमही पुल की ओर जा रही होंडा अमेज कार UP 32 MV 8885 बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और एक मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए।
घायलों में अनिल वर्मा (29) पुत्र जगमोहन निवासी सेवड़ा रामापुर, सोमती (28) पत्नी अनिल वर्मा निवासी सेवड़ा रामापुर, श्रद्धा वर्मा पुत्री संजय वर्मा, नैन्सी, प्रभात और एक मासूम बच्चा शामिल हैं।
सूचना पर खीरी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।






_page-0001.jpg)
























Comments