*फूलबेहड़ के अंदेशनगर में परिवर्तन क्लासेज पर अवैध कोचिंग और मोटी फीस वसूली के आरोप, पुलिस संरक्षण का दावा*
लखीमपुर खीरी Oct 03, 2026 at 03:33 PM , 1(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। थाना व ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत अंदेशनगर कस्बे में पब्लिक क्लासेस / परिवर्तन क्लासेज के नाम से चल रही एक कोचिंग पर अवैध रूप से कोचिंग संचालन और छात्र-छात्राओं से मनमानी फीस वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं।
स्थानीय बुद्धिजीवियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस कोचिंग सेंटर में पुलिस, लेखपाल और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VDO) बनाने के नाम पर बालक-बालिकाओं को एक साथ बैठाकर ट्रेनिंग दी जा रही है। आरोप है कि कोचिंग में नियमों की अनदेखी की जा रही है।
आरोप ये भी है कि कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों से मोटी फीस तो ली जा रही है, लेकिन पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है, जिससे कई बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि कोचिंग के मालिक गुरप्रीत सिंह बताए जा रहे हैं और पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बताया कि वे केवल वेतन पर पढ़ाते हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अभी हाल में लखीमपुर के एक स्कूल में टीचर की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद भी प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों की जांच गहनता से नहीं की। उनका कहना है कि थाना फूलबेहड़ पुलिस और सुंदरवल चौकी को इस कोचिंग की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह बिना मान्यता और सुरक्षा मानकों के चल रही कोचिंग में नाबालिग,बालिग बालक-बालिकाओं का एक साथ बैठना सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी बिना जांचे-परखे ऐसे संस्थानों में बच्चों का एडमिशन करा रहे हैं। भविष्य में कोई अप्रिय घटना होने पर सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments