गोविंद शुगर मिल में निकले एक साथ कोरोना के 15 मरीज

लखीमपुर खीरी , 273

लखीमपुर-खीरी। जिले से प्राप्त कोविड-19 रिपोर्ट में जिले भर में 429 कोरोना के केस निकले हैं। वही हमारे ब्लॉक ईसानगर में भी 16 केस निकले हैं ।जिनमें सभी केस खमरिया क्षेत्र से है जो सभी शुगर मिल खमरिया के कर्मचारी है। और 1 केस ईसानगर क्षेत्र से हैं। इस दौरान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरियाध् ईशानगर डॉ० बी०के० स्नेही ने बताया कि कल हमारे ब्लॉक में एक साथ कटौली के 24 केस निकले थे। आज पुनः जिले से प्राप्त रिपोर्टों में 16 केस हमारे ब्लॉक में पाए गए हैं। संबंधित गांव में कांटेक्ट सर्वे के साथ-साथ कॉन्टेक्ट ट्रेकिंग ओर जांचो का कार्य चल रहा है। आरआरटी टीमो को भी  सूचित कर दिया गया है ।सभी संबंधित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है  जिन को भी किसी तरह की परेशानी है श्वास में दिक्कत है या कोमोरबिडिटी के साथ लक्षण हैं तो उनको जकसड कोविड-हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है  ।सभी होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजो को आवश्यक दबाये  पहुंचाई जा रही है। और उन पर नजर रखी जा रही है।डॉ0स्नेही ने बताया कि इस समय करोना का प्रसा र  बड़ी तेजी से बढ़ रहा है ।आप सभी क्षेत्रवासियों से मेरा विनम्र अनुरोध है कि आप लोग अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले और कोई अति आवश्यक काम होने पर ही अगर घर से बाहर जाना पड़ता है तो बिना  मास्क के बाहर न निकले साथ ही अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। भीड़भाड़ के इलाकों में बिल्कुल ना जाएं। दो गज की दूरी जरूर बना कर रखें। और अगर आप 45 साल से अधिक उम्र के हैं तो अपना कोविड-19 का टीका अवश्य लगवा लें ।भारत सरकार द्वारा 1 मई से 18 साल से ऊपर वालों को भी टीका लगाने की घोषणा की है ।लक्षित समूह के ग्रुप वाले लोग भी आगामी 1 मई से अपना-अपना कोविद का  टीका अवश्य लगवा लें ।और अपने साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा का दायित्व पूर्ण रूप से निभाए।

Related Articles

Comments

Back to Top