बम्हनपुर ग्राम पंचायत चुनाव की बीती रात हुए खूनी संघर्ष में घायल की हालात बहुत नाजुक बताई जा रही है

लखीमपुर खीरी , 274

48 घंटे बीत जाने के बाद भी घायल  कुछ भी नहीं बोल पा रहा, जिला अस्पताल में भर्ती
निघासन खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हनपुर के कंधई लाल पुरवा का मामला जहां ग्राम पंचायत चुनाव सम्पन्न होते ही बीती रात अंधेरे का फायदा उठाकर विपक्षियों ने खेली खूनी की होली आपको बताते चलें कि चुनावी रंजिश के चलते विपक्षी 1- रमाकांत 2- सोनू 3- मोहित 4- रोहित पुत्रगण श्याम लाल लोगों ने पड़ोसी शत्रोहन लाल के घर में घुसकर लाठी डंडा बांका व देशी तमंचा से लेश एक राय होकर बोला था जान लेवा हमला जिसमें लालता प्रसाद व बृज किशोर पुत्र शत्रोहन लाल हुए थे घायल जिन्हें तुरंत डायल 112 की मदद से इलाज के लिए दोनों को निघासन चिकित्सालय भेजा गया था जहां लालता प्रसाद कि हालात काफी नाजुक होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां इलाज चल रहा है सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिल रही है लालता प्रसाद कि हालात बहुत नाजुक बताई जा रही है 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं मुंह से बोल पा रहा ना ही कुछ खा पी रहा हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार से पता चल रहा है कि विपक्षीगण पीड़ित परिवार व मोहल्ले के आसपास के लोगों को जान से मार देने कि बराबर खुला धमकी दें रहा विपक्षी काफी हेकड़ दबंग किस्म का व्यक्ति बताया जा रहा, यदि समय रहते ही पुलिस प्रशासन ने विपक्षी को गिरफ्तार कर कोई उचित कार्यवाही नहीं किया तो, विपक्षी किसी भी समय पीड़ित परिवार व मोहल्ले के आसपास लोगों पर जान लेवा हमला बोल सकता है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर निघासन पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी 1- रमाकांत 2- सोनू 3- मोहित 4- रोहित पुत्रगण श्याम लाल पर धारा 452, 323, 324, 504 मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। सूत्रों से मुताबिक आरोपी घर से फरार बताए जा रहे है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाईं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर न्याय कि गुहार।

Related Articles

Comments

Back to Top