**लखनऊ में 17 वर्षीय बेटे ने मां की हत्या की, खुद पुलिस को फोन कर दी सूचना**
अन्य खबरे Oct 02, 2026 at 11:40 AM , 29**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय समीर पर अपनी 42 वर्षीय मां गीता भागचंदानी की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बेटे ने रिंच से सिर पर वार कर मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस को फोन किया और कथित तौर पर कहा, **“हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है। आप लोग आ जाओ।”** सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






_page-0001.jpg)




















Comments