टार्च की रोशनी व मच्छरों के बीच पुलिस कर रही मतपेटियों की सुरक्षा

लखीमपुर खीरी , 238

जंगबहादुरगंज-खीरी। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बिना रोशनी के सुरक्षा करने कार्य का दायित्व पुलिस कर्मियों को मिला है। बता दें कि पसगंवा ब्लॉक में हुए चुनाव को लेकर मतदान की मत पेटियाँ केन ग्रोवर्स इण्टर कालेज के कमरों सील कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की गयी, पर वहाँ पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा पता चला है की यहां रात में लाईट के चले जाने के बाद रोशनी की कोई व्यवस्था नही हैं, रात के अधेरे में अगर कोई घटना घटित होती हैं तो सुरक्षा कर्मियों के लिए चुनौती का विषय है, इस सम्वन्ध में पुलिस अधिकारी द्वारा जब पसगंवा ब्लॉक के जिम्मेदार बीडीओ अमित सिंह से बात की गयी,तो उन्होंने साफ मना कर दिया की मै जगनेटर की व्यवस्था नही कर पाऊंगा, न ही जगनेटर चलाने के लिए तेल दे पाऊंगा, चाहे सुरक्षा कर्मी अधेरे में रहे,या चाहे उजाले में, इस मामले की रिपोर्ट पुलिस द्वारा जिले के उच्चाधिकारियों को भेज दी गयी हैं, इस समय बारिश में बिजली न होने की वजह से सभी पुलिस सुरक्षा कर्मी अधेरे में टार्चों से देख रेख कर रहे हैं, व मच्छरों द्वारा नोचे भी जा रहे हैं, और जिम्मेदार मौन बैठे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top