फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में जांच कर रही पुलिस को अभी तक नहीं मिली कामयाबी

लखीमपुर खीरी , 237

तिकुनियां खीरी। तिकुनिया के सटे हुए ग्राम पंचायत बनवीरपुर में 19 तारीख को हुए मतदान में फर्जी आधार कार्ड बनाने में ब्ैब् केन्द्र के संचालक चंद्रकांत पुत्र श्री राम को तिकुनियां पुलिस ने  प्रधान पद के उम्मीदवार श्री राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा प्राथना पत्र दिया गया था जिसमें तिकुनियां पुलिस ने अभियुक्त चंद्रकांत को गिरफ्तार किया था । जिसमें अभी तक जांच में किसी भी प्रकार का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं तिकुनियां पुलिस प्रथम बार उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभियुक्त चंद्रकांत को गिरफ्तार किया गया जिसमें जांच होगी जांच में अगर दोषी पाया गया तों कार्यवाही होगी । वहीं जब दूसरी बार तिकुनियां निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी से बात हुई तो उन्होंने बताया है कि अभी तक जांच में किसी भी प्रकार से कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। जबकि सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहें हैं जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि  उसमें पोलिंग बूथ पर जो लड़का पकड़ा गया वह कह रहा है कि मुझे चंद्रकांत ने भेजा है कि जाओ वोट डालो । जिसमें उस फर्जी आधार कार्ड पर नाम किसी का हैं और फोटो किसी और का है। वहीं गांव वालों में रोष है।कि ऐसे ब्ैब् संचालक चंद्रकांत पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो और पूरी तरह से ऐसे ब्ैब् केन्द्र बंद हो जो चंद पैसों के लिए फर्जी काम कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top