अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर में एक की मौत

लखीमपुर खीरी , 207

लखीमपुर-खीरी। पलिया तहसील क्षेत्र के गदनियां गांव निवासी शिवशंकर (37) पुत्र कामता प्रसाद गांव के बबलू (30) पुत्र मंशाराम के साथ पलिया किसी काम से आया था। यहां से वापस गांव जाते समय संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा मंदिर के निकट संदिग्ध अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां शिवशंकर की मौत हो गई। गंभीर घायल बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top