सेमल के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ बडी मुश्किल से वन महकमे की टीम ने उतार कर जंगल में खदेड़ा

लखीमपुर खीरी , 239

गोला गोकरननाथ खीरी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा ग्राम महरताला में गत दिवस एक तेंदुआ सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुआ के पेड़ पर चढ़ने की खबर जब ग्रामीणों को मिली तो उसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। इस घटना की सूचना किसी ने वन विभाग के एसडीओ को दी। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को पेड़ से नीचे उतारा और जंगल में खदेड़ दिया। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गट नंबर 11 के मजरा ग्राम महरताला में योगेंद्र सिंह का एक सेमल का पेड़ है।बताते हैं कि कहीं से भटक कर आया एक तेंदुआ इस सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुए के सेमल पर चढ़ने की सूचना जैसे ही ग्राम वासियों को हुई तो लोग उसे देखने के लिए इकट्ठे हो गए। किसी ने इसकी सूचना  एस डीओ वन विभाग हरिशंकर शुक्ला को दी। सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हरिशंकर शुक्ला ने किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद कैदियों को पेड़ से नीचे उतारकर जंगल में खदेड़ दिया। सेमल के पेड़ पर चढ़ा हुआ तेंदुआ घंटों तक लोगों के कौतूहल का विषय बना रहा। राहत की बात यह रही कि तेंदुआ सकुशल पेड़ से नीचे उतर कर जंगल में चला गया और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top