आखिर रुपये वापस करने पड़े समिति के कम्प्यूटर आपरेटर को

लखीमपुर खीरी , 271

फूलबेहड़-खीरी। किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल में अधिकारियों की सरपरस्ती में खुलेआम बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा रहा है। किसान नेता से कंप्यूटर ऑपरेटर में ₹2000 इस बात के लिए की आपके पिताजी पर ₹2000 समिति का बाकी है। इतनी बात सुनते हुए किसान नेता कमल किशोर मिश्रा ने कंप्यूटर ऑपरेटर अनुज कुमार त्रिवेदी को ₹2000 दे हजार रुपए दे दिए तब कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि आज मेरे पास रसीद बुक नहीं है कल परसों आना तब आपको रसीद मिलेगी कई दिनों बाद कमल किशोर मिश्रा 2000 रुपए की रसीद लेने अनुज कुमार त्रिवेदी के पास गए तब भ्रष्ट कर्मचारी अनुज कुमार त्रिवेदी आनाकानी करने लगा कमल किशोर मिश्रा का पारा गरम हुआ कंप्यूटर ऑपरेटर ₹2000 जो बतौर घूस वह हजम कर जाना चाह रहा था। वह वापस कर दिए इस बात की पुष्टि मोजमाबाद सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक परमानंद तिवारी ने संवाददाता हरिशंकर मिश्र से भी की है और कहा है कि लिखित में मिश्रा जी मुझसे कहेंगे तब हम कार्यवाही करेंगे। मजे की बात है कि इस समिति के जो चेयरमैन है वह इनके बड़े भाई की बहु हैं। अनुज कुमार त्रिवेदी कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति भ्रष्टाचार के दलदल में पूर्व प्रबंध निदेशक कमाल अहमद तथा शंकरलाल एआर मंगल सिंह की कृपा से हुई थी। 

Related Articles

Comments

Back to Top