भगदड़ के कारण वोट डालने से वंचित रहे कुछ लोग
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 09:05 PM , 166मैगलगंज खीरी। पसगवां ब्लॉक के अमरोलिया ग्राम पंचायत में धीमी रफ्तार से वोटिंग के चलते 9रू00 बजे तक चल रही थी वोटिंग तब भी भीड़ की लाइन लगी हुई थी इसी को तितर-बितर करने के लिए औरंगाबाद चैकी इंचार्ज नितीश भारद्वाज मौके पर पहुंचे और अपने काफिले के साथ वोटरों के ऊपर लाठीचार्ज शुरू कर दिया जिसके चलते निवर्तमान प्रधान छोटेलाल पुत्र खेमन के कई लाठियां लगीं जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गए उनके समर्थकों ने किसी तरह निवर्तमान प्रधान छोटेलाल को प्राइवेट गाड़ी से लादकर मैगलगंज में प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जहां से वह स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं लाठीचार्ज के समय लगभग 300 बोटर वहां पर लाइन में लगे हुए थे जिनकी भगदड़ मच गई वोट डालने से भी वंचित रह गए भगदड़ मचने से इधर-उधर भागने पर खेतों में लगे कटीले तारों में फंस कर कई वोटर तारों में उलझ कर घायल हो गए हैं अनिल कुमार निवासी ग्राम अमरोलिया कटीले तारों में फंस कर घायल हुए दूसरे सोनपाल पुत्र बालक राम कटीले तारों फंसकर काफी घायल हो गए जिनके 10 टांके लगाए गए हैं। चैकी इंचाज का कहना है कि लाठी चार्ज करने की बात सही नहीं है मैं वहां पर गया था झगड़े की सूचना मिली थी तो थोड़ा बल प्रयोग किया गया था सबको समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था।






_page-0001.jpg)
























Comments