पीठासीन के अचानक गायब होने से ग्रामीणों ने किया बवाल
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 09:05 PM , 190मैगलगंज खीरी। पसगवां के खखरा ग्राम पंचायत में चुनाव खत्म होने के बाद में उस वक्त बड़ा हड़कंप मच गया। जब पीठासीन बिना किसी को सूचित किए ही बक्सा सील करने के पश्चात अपने प्राईवेट वाहन से मतपेटी जमा करने के लिए निकल गया। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को हुई, तुरंत ग्रामीणों ने मौके पर ही हंगामा काटना शुरू कर दिया आनन-फानन में सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत जिम्मेदार चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे प्रधान प्रत्याशियों की बगैर अनुमति मत पेटी ले जाने से नाराज हुए थे वोटर सहित प्रधान प्रत्याशी पोलिंग बूथ पर ही काटा था हंगामा मौके पर पहुंचे चुनाव के आला अधिकारी एसडीएम सहित अधिकारियों ने मान मनौवल शुरू की 1रू00 बजे के बाद शांत हुआ मामला मैगलगंज न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खखरा में मतदान समाप्ति के बाद बक्से को सील कर पीठासीन के द्वारा अपने प्राइवेट वाहन से बिना किसी को सुचित लारे। अचानक मत पेटी से भरा बक्सा लेकर चले गए। ग्रामीणों को जैसे ही प्राइवेट वाहन से मत पेटी का बक्सा ले जाने की खबर हुई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण दोबारा चुनाव को लेकर अपनी बात पर डटे रहे। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, मितौली क्षेत्राधिकारी मितौली ने ग्रामीणों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन ग्रामीण जिला अधिकारी को मौके पर बुलाने वह दोबारा चुनाव कराने की मांग कर रहे थे काफी देर समझाने के बाद भी ग्रामीणों उग्रता पर उतारू भारी भरकम पुलिस फोर्स मौके बुला लिया गया आखिरकार देर रात्रि एसडीएम के कड़े तेवर देख ग्रामीणों ने विद्रोह बंद किया और अपने अपने घर रवाना हो गए। इस बाबत क्षेत्रीय लेखपाल राणा का कहना है कि पीठासीन अपनी बाइक पर मतपेटी लेकर जमा करने के लिए चला गया था। ग्रामीणों समझा कर शांत कर दिया गया है तथा संबंधित पीठासीन के विरुद्ध कागजी कार्यवाही भी होने की बात कही।






_page-0001.jpg)
























Comments