55 घर जल कर राख में तब्दील
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 09:05 PM , 188पलियाकलां-खीरी। तहसील पलिया की ग्राम पंचायत भगवंतनगर गुलरा में अचानक अज्ञात कारणों से एक घर से लगी आग की चपेट में आने से आसपास के 55 घर जल कर राख में तब्दील हो गए। आग के कारण ग्रामीणों ने मतदान बंद किए जाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने सखती दिखाई और मतदान कराया। मझगईं इलाके के भगवंतनगर गुलरा निवासी छविनाथ के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप् धारण कर लिया। आग की लपटों ने तेजी, रामस्वरूप, प्रभुदयाल, महादेव, श्याम बाबू, हरफूल, गौतम, बलवीर, सरवन, मुन्नालाल, अटल व मोहित के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सभी का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आग की वजह से 55 घर जल गए है। जिसमें एक गाय की झुलसकर मौत हो गई। इस दौरान चल रहे पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया जिसके बाद प्रशासन द्वारा समझाकर मतदान पूर्ण कराया गया। वहीं प्रशासन द्वारा पीडि़तों को राशन किट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें त्रिपाल, 10 किलो आंटा, 05 किलो चावल, 01 किलो दाल, आधा किलो तेल, नमक, मिर्चा हल्दी व बिस्कुट पैकेट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कोटेदारों द्वारा अपनी तरफ से अग्नि पीड़ित परिवारों को राशन किट दी गई हैं। आग की सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार, इंस्पेक्टर पलिया सुनील कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर मदद का आश्वासन दिया है।
पलिया कला खीरी। तहसील पलिया के ग्राम भगवंत नगर में कल लगी भीषण आग में आज एक समाजवादी प्रतिनिधिमंडल पूर्व ब्लाक प्रमुख पलिया गुरप्रीत सिंह जार्जी के नेतृत्व में भगवंत नगर पहुंचा।
प्रतिनिधि मंडल ने अपने स्तर से लोगों की मदद की तथा गुरप्रीत सिंह जार्जी लोगों को आश्वासन दिलाया कि प्रशासन से आपको हर संभव मदद दिलवाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी निवर्तमान नगर अध्यक्ष जीएस वालिया वरिष्ठ समाजवादी बराती लाल चैहान पूर्व जिला सचिव राजा खान रवि अहमद बच्चू लाल आदि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments