पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गईं मतपेटियां

लखीमपुर खीरी , 160

पलियाकलां-खीरी। मतदान के बाद प्रशासन ने सभी मतपेटियों को मंडी समिति में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। मतपेटियों को नवीन मंडी स्थल के परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सुरक्षा को लेकर वहां पर पुलिस कर्मियों का तगड़ा पहरा लगाया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतदान के बाद सोमवार को देर रात तक ब्लॉक के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा की गई। मतपेटियों को नवीन मंडी स्थल के परिसर में बनाए गए 09 स्ट्रांग रूमों में रखा गया है। सीओ राजेश कुमार व कोतवाल सुनिल कुमार सिंह द्वारा दिन में लगातार कई-कई बार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया जाता है। जहां पर सुरक्षा में तैनात सिपाही पूरी तरह से अलर्ट नजर आए। सुरक्षा के लिए अलग-अलग समय पर पहरा बदलकर ड्यूटी दी जा रही है। सुरक्षा हेतु स्ट्रांग रूम पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। जिसमे हर पल की रिकॉर्डिंग कैद हो रही है। मतगणना वाले दिन 02 मई को मतपेटियों को मतगणना स्थल के पंडाल पर पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top