बाइक सवार लुटेरों ने लकड़ी ठेकेदार से 11 हजार लूटे
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 09:02 PM , 150लखीमपुर खीरी। लखीमपुर पतरासी मार्ग पर तेतारपुर के पास बाइक से घर लौट रहे लकडी ठेकेदार को बाइक सवार बदमाशों ने जबरन रोक कर 11 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने फूलबेहड़ कोतवाली में लूट की वारदात की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा फूलबेहड़ निवासी निसार अली का बेटा जैनुल लकडी की ठेकेदारी का काम करता है। बीते दिन जैनुल अपने मामा से रुपये लेने अपने ननिहाल बेचेपुरवा गांव गया था। जहां से वह देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह खइयां पुलिस पिकेट से आगे तेतारपुर गांव की ओर बढा कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर जबरन रोक लिया तथा जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद 11 हजार रुपये की नगदी लूट की और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ठेकेदार जैनुल ने महेवागंज पुलिस को सूचना दी, लेकिन महेवागंज पुलिस ने उसे फूलबेहड़ थाना क्षेत्र की घटना बता पल्ला झाड़ लिया। तब पीड़ित ने फूलबेहड़ कोतवाली पहुंच एक बदमाश को नामजद करते हुए तहरीर दी, लेकिन फूलबेहड़ पुलिस ने अभी तक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नही की है। पीड़ित ठेकेदार जैनुल ने बताया कि लूट के दौरान एक बदमाश ने उसे धमकाते हुए कहा था कि तुम शमशेर को बहुत दन्ड दिला रहे हो, जिसके चलते उसे शक है कि उसके साथ लूट करने वाले शमशेर के ही साथी है।






_page-0001.jpg)
























Comments