कोविड सेंटर हेतु विधायक ने जताई गंभीर चिंता, लिखा अधिकारियों को पत्र

लखीमपुर खीरी , 169

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। गोला विधायक अरविंद गिरि ने वैश्विक महामारी कोविड से बचाव हेतु व कोविड मरीजों के स्वास्थ्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जिले के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी चिंता व्यक्त की है। अपने पत्र में उन्होंने उच्चाधिकारियों को संबोधित करते हुए लिखा है कि जितनी जल्दी हो सके गोला तहसील क्षेत्र में ही कोविड मरीजों के लिए तत्काल कोविड सेंटर की व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाए। जिसमें हर तरह की सुविधाएं पूर्णतया उपलब्ध हों। ताकि को कोविड से पीड़ित गोला क्षेत्र के किसी भी मरीज को अनावश्यक कष्ट न उठाना पड़े।

Related Articles

Comments

Back to Top