शिखर हॉस्पिटल कोविड चिकित्सालय के रूप में नामित डीएम ने दी अनुमति
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 08:59 PM , 164लखीमपुर खीरी। जिले में कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं निरंतर संक्रमित हो रहे मरीजों की भारी संख्या के दृष्टिगत शिखर हॉस्पिटल राजापुर मंडी गेट के निकट लखीमपुर खीरी को तत्काल प्रभाव से कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु कोविड-19 चिकित्सालय के रूप में नामित करते हुए इलाज करने की डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अनुमति प्रदान की। बताते चलें कि शिखर हॉस्पिटल लखीमपुर खीरी के संचालक राहुल अग्रवाल द्वारा शिखर हॉस्पिटल को कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किये जाने की अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया था। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा अनुभाग, उप्र शासन के विभिन्न शासनादेशों में दी गई शर्तों व नियमों का अस्पताल प्रशासन द्वारा पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर लखीमपुर खीरी द्वारा भेजे जाने वाले मरीजों को तत्काल भर्ती करते हुए उनका इलाज सुनिश्चित किया जाए।बताया कि प्रत्येक दशा में इलाज की गुणवत्ता व कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए एवं नियमों के उल्लंघन की दशा में विधिसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी






_page-0001.jpg)
























Comments