कोरोना गाइडलाइंस का नहीं हो रहा पालन

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी में सरकारी गाइडलाइंस का पालन नहीं हो रहा है । खीरी में बिना मास्क के ही लोग घूमते नजर आते हैं। खीरी चैकी पुलिस सिर्फ बाइक पर आने जाने वाले लोगों को ही चेक करती है मास्क यहां तक कस्बे से लखीमपुर जाने वाले ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों और सवारिया नहीं लगाते हैं  मास्क कस्बा खीरी के मुख्य चैराहे से लेकर के अंदर मेन बाजार तक त्यौहार के मद्देनजर काफी भीड़ होती है लेकिन अधिकांश लोग मास्क का प्रयोग नहीं करते बिना मास्क के ही घूमते नजर आते कस्बा खीरी में ही नहीं पूरे देश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है लेकिन कस्बा खीरी के लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है कस्बा खीरी में हो रहे लगातार मौतों से कस्बा खीरी के लोग  दहशत में है नगर पंचायत प्रशासन भी मौन धारण किए हुए हैं वही खीरी पुलिस प्रशासन भी सिर्फ चैकी खीरी के सामने बिना मास्क लगाए लोगों का चालान करती नजर आती है लेकिन कस्बा खीरी के मुख्य बाजार में घूम रहे हैं बिना मास्क लगाए लोगों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top