बगावत करने के आरोप में दर्जनों भाजपाई छः वर्ष के लिये पार्टी से निकाले गए
लखीमपुर खीरी Apr 20, 2021 at 09:08 PM , 157लखीमपुर खीरी। भाजपा से बगावत करने वाले नेता छे वर्ष के लिये निकाल दिये गये । भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द मिश्रा ने बताया कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य पदों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन प्रत्याशियों में सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं। इसके बाद भी जिन 28 लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निकाला गया है वह पार्टी प्रत्याशियों के सामने ही चुनाव लड़ रहे थे। इसकी रिपोर्ट पार्टी ने प्रदेश संगठन को दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायन दीक्षित ने जारी पत्र में कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने 28 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव लड़ रहे 44 लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निकाला गया है। इन सभी को बागी बताकर बाहर किया गया है। निघासन प्रथम बृजलाल यादव कार्यकर्ता, निघासन द्वितीय से खुशी राम वर्मा, निघासन तृतीय से बबलू गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक राठौर मंडल उपाध्यक्ष, निघासन चतुर्थ से सुनीता देवी मंडल उपाध्यक्ष, गंगाराम जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष, रतीराम लोधी मंडल उपाध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा निघासन पंचम से भगवती देवी मंडल उपाध्यक्ष, संजय गिरी मंडल उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार गुड्डू मंडल मंत्री को बागी उम्मीदवार के तौर पर पार्टी से बाहर किया गया है। निघासन षष्टम से रामाआसरे मौर्या कार्यकर्ता, मालचंद मोदी मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, पलिया प्रथम से नीरज कुमार, तृतीय से डॉ. अश्वनी कुमार सिंह कार्यकर्ता, बिजुआ तृतीय से सतीश विमल मंडल उपाध्यक्ष, फूलबेहड़ द्वितीय से सतीराम गिरी बूथ अध्यक्ष, फूलबेहड़ तृतीय से योगेंद्र वर्मा मंडल मंत्री, फूलबेहड़ चतुर्थ से शकुंतला देवी कार्यकर्ता, बांकेगंज चतुर्थ से डोरे लाल वर्मा, कुंभी से विवेक अवस्थी कार्यकर्ता शामिल हैं। गोला चतुर्थ से रामजी गुप्ता, कुंभी पंचम से सतीश शर्मा कार्यकर्ता, मोहम्मदी चतुर्थ से श्यामाचरण राठौर मंडल महामंत्री, पसगवां प्रथम से लाल बहादुर वर्मा कार्यकर्ता, पसगवा द्वितीय से कौशिक सिंह मंडल महामंत्री, अनूप सिंह, अवनीश शुक्ला कार्यकर्ता, पसगवां पंचम से दिनेश चंद गुप्ता, विपिन बिहारी गुप्ता कार्यकर्ता, पसगवा षष्टम से मुन्नी देवी पूर्व मंडल अध्यक्ष, बेहजम तृतीय से धीरज शुक्ला, हरीशंकर वर्मा, पुनेश राज को पार्टी से निकाला गया है। लखीमपुर षष्टम से दिलबाग सिंह वार्ड संयोजक, उमेश वर्मा कार्यकर्ता, नकहा द्वितीय से गीता वर्मा और मोहित वर्मा कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा ईसानगर द्वितीय से पूनम मिश्रा कार्यकर्ता, ईसानगर तृतीय से सोनी भार्गव कार्यकर्ता, रमिया बेहड़ द्वितीय से पुष्पा देवी, राजू जायसवाल मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, रमिया बेहड़ तृतीय से दिनेश मिश्रा व गिरीश मिश्रा कार्यकर्ता को पार्टी से छह साल के लिए निकाला गया है। कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के भाई गौरव सिंह भी शामिल हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments