शिक्षिका की चुनावी डियूटी के दौरान मौत

लखीमपुर खीरी , 157

लखीमपुर खीरी। चुनाव डियूटी कर रही शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत हो गयी । पंचायत चुनाव ड्यूटी कर रहीं एक सहायक अध्यापिका की मतदान के दौरान तबियत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। गौरतलब हो मितौली ब्लाक के बूथ संख्या 232 उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरदहा में सुनीता रानी मित्रा की ड्यूटी लगी थी। वहां के पीठासीन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सुनीता का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इससे वह अपनी निजी गाड़ी व ड्राइवर के साथ इलाज के लिए लखीमपुर चली गई थी। हालत में सुधार होन पर रविवार सुबह वह फिर से ड्यूटी करनी मतदान केंद्र पहुंचीं थी। बताते कि मतदान के दौरान सुबह करीब 9 बजे उनकी फिर से अचानक तबियत खराब हो गई। परेशानी बढ़ती देख उन्हें उनके बेटे व ड्राइवर के साथ उन्हीं की निजी गाड़ी से लखीमपुर भेज दिया गया था। परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता रानी मित्रा नकहा ब्लॉक के रंगीलानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। वह लखीमपुर के मोहल्ला रामनगर की रहने वाली थी। बताते हैं कि अपनी बीमारी के चलते अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों की गणेश परिक्रमा की परन्तु अधिकारियों ने उन्हें चुनावी ड्यूटी के लिए फिट मानते हुए उनकी एक न सुनी और उन्हें चुनावी ड्यूटी पर भेज दिया।    

Related Articles

Comments

Back to Top