डीएम ने जिला व तहसील स्तर पर गठित की टीमें
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2021 at 08:52 PM , 185लखीमपुर खीरी। अपर मुख्य सचिव गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट, कारागार एवं सतर्कता विभाग उप्र शासन व अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)उप्र द्वारा जारी कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत ऑक्सीजन सिलेंडर व कोविड की दवा रेमडेशिविर की कालाबाजारी प्रभावी तरीके से रोकने व दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु व्यापक अभियान चलाने के प्राप्त हुए हैं। उक्त आशय की डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी। तत्क्रम में डीएम ने जिले स्तर व तहसील स्तर पर कमेटियों का गठन किया। जनपद स्तरीय कमेटी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित की। जिसमें सह अध्यक्ष अपर पुलिस अधीक्षक व औषधि निरीक्षक सदस्य बनाए गए। तहसील स्तरीय समिति संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की। जिसमें संबंधित सीओ सर्किल सह अध्यक्ष व तहसील मुख्यालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी को सदस्य बनाया।






_page-0001.jpg)
























Comments