तीन अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

लखीमपुर खीरी , 107

मोहम्मदी-खीरी। कोतवाली पुलिस ने हत्या एवं हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमे में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गये अभियुक्तो मे से एक अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किये।
    कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि ग्राम बेला तुरसिया में 22 मार्च को हुए एक हत्या कांड में दर्ज मु0अ0सं0 342ध्20 धारा 34, 302, 3(2) 5 एसटी एक्ट में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त रफीउल्ला पुत्र हफीजुल्ला, मुन्ना पुत्र हफीजुल्ला निवासी ग्राम बेला तुरसिया को उनके नेतृत्व में वरिष्ट उपनिरीक्षक अमरनाथ राय, उपनिरीक्षक कृपेन्द्र सिंह, हे0का0 राजेन्द्र पाण्डे, कानेस्टेबल पवन सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे आज जेल भेज दिया गया। इसी प्रकार दर्ज मु0अ0सं0 375ध्20 धारा 504, 324, 307 आईपीसी में नामित ग्राम केहुआ निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह पुत्र राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त छोटे सिंह के पास एक अदद तमंचा 315 बोर तमंचा एक मिस कारतूस बरामद हुआ। तीनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top