विद्युत विभाग की लापरवाही से गौवंश की हुई मौत
लखीमपुर खीरी May 30, 2020 at 07:13 PM , 104लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील के ग्राम दरेरी में आंधी के चलते पोल गिर गए थे। 2 दिन पहले विद्युत विभाग के द्वारा तार काट कर सड़क पर डाल दिये गए थे । गत दिवस अचानक एक गौवंशीय पशु तार की चपेट में आ गया और तुरन्त ही उसकी मौत हो गई। आखिर इसमें किसकी लापरवाही कही जाएगी। लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा के साथ दहशत भी बनी है लोगों का कहना है कि अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।






_page-0001.jpg)
























Comments