मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक हुई
लखीमपुर खीरी Oct 12, 2026 at 06:12 PM , 2मोहम्मदी संवाददाता
तहसील सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर एसडीएम राजेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बी एल ओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे हैं।
एसडीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें डोर टू डोर सर्वे कर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर फॉर्म 6, मृतक, डबल नाम, और दूसरे स्थान पर रहने वाले लोगों के लिए फॉर्म 7 और मतदाता सूची में नाम की त्रुटि को सुधारने के लिए फार्म 8 भर कर जमा करने के लिए बताया है। वहीं उन्होंने राजनीतिक दलों सदस्यों से मामले में सहयोग करने की अपील की है।






_page-0001.jpg)
























Comments