मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं के साथ फरधान पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सोमवार को थाना फरधान पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ जागरूकता रैली निकाली और पैदल गश्त की। इस दौरान छात्राओं ने नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और फरधान पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top