*पब्लिक इण्टर कॉलेज सम्पूर्णानगर में छात्राओं को किया गया जागरूक, थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली*
लखीमपुर खीरी Oct 12, 2026 at 07:05 PM , 0*लखीमपुर-खीरी, 12 अक्टूबर* उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा पब्लिक इण्टर कॉलेज सम्पूर्णानगर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा पब्लिक इण्टर कॉलेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे:
• *महिला हेल्पलाइन -* 1090
• *आपातकालीन सेवा -* 112
• *चाइल्ड हेल्पलाइन -* 1098
• *मुख्यमंत्री हेल्पलाइन -* 1076
• *साइबर क्राइम हेल्पलाइन -* 1930
के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में बिना किसी डर के इन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
*जागरूकता रैली का आयोजन*
_*कार्यक्रम के पश्चात थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम के नेतृत्व में स्कूल परिसर से निकलकर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने हाथों में 'मिशन शक्ति' के बैनर व पोस्टर लेकर "नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन" तथा "नारी शक्ति अभियान हमारा, तुम जगत की हो मुख्य धारा" के नारों के साथ आमजन को जागरूक किया। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा छात्राओं को आश्वस्त किया गया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।*_






_page-0001.jpg)
























Comments