भारतीय योग संस्थान लखीमपुर के आदर्श योग साधना केंद्र सैधरी ने मनाया स्थापना दिवस

लखीमपुर खीरी , 0

लखीमपुर-खीरी, 12 अक्टूबर। भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा संचालित आदर्श योग साधना केंद्र सैधरी द्वारा अपना प्रथम स्थापना दिवस क्षेत्रीय प्रधान शशिकांत श्रीवास्तव के निर्देशन में मां सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलन व संस्थान संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रान्तीय संरक्षक सेवक सिंह  आजमानी, प्रान्तीय प्रधान नरेश चन्द्र वर्मा, जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट, जिला मंत्री योग चिकित्सक शिवराम वर्मा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार तोलानी तथा महिला जिला मंत्री कामिनी मिश्रा, जिला संगठन मंत्री सुमन वर्मा तथा सैधरी केंद्र की संस्थापक सदस्य संरक्षिका नीरा त्रिपाठी व डॉक्टर दयानंद शुक्ला पूर्व प्राचार्य, वरिष्ठ योग शिक्षक ने मंचासीन रहकर कार्यक्रम को गरिमामई बनाया l
जिला कार्यकारिणी सदस्य  उमा शंकर त्रिवेदी, क्षेत्रीय प्रधान गण कमल किशोर बरनवाल, राम बहादुर मित्रा,अरविंद कुमार वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, राम टहल वर्मा, तथा महिला जिले की संतोष दीक्षित, सुनीता सिंह, क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, क्षेत्रीय केंद्र प्रमुख गण राजीव मिश्रा एडवोकेट, राजेश कुमार व अशोक शर्मा, हरिनंदन बाजपेयी के साथ उप केंद्र प्रमुख मुकेश सक्सेना  व राम बाबू मिश्रा, आर० यादव, अजय गौतम  के साथ साथ अटल बिहारी बाजपेई, डॉक्टर जय शंकर, अजय तिवारी, सुरेश कनौजिया, बाबूराम कश्यप, अजय श्रीवास्तव, बैजनाथ मिश्रा, सरोज शुक्ला सहित बहुसंख्य साधक साधिकाए व बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रेनू शर्मा ने स्वागतगीत, अवनीश मिश्रा ने देशभक्ति वीररस भरपूर कविता तथा नयन श्री शर्मा, कृष्णा शर्मा ने भक्तिपूर्ण नृत्य, हरिओम विश्वकर्मा ने भजन सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत  किए जो बहुत ही सराहनीय व मनमोहक रहे।
कार्यक्रम को केंद्र प्रमुख अशोक शर्मा, संरक्षिका, महिला जिला मंत्री, प्रांतीय संरक्षक,प्रांतीय प्रधान  तथा जिला प्रधान ने संबोधित किया। जिला प्रधान ने कहा कि जीओ और जीवन दो मूल मंत्र के अनुरूप हम सभी लोग कार्य करते है। स्वस्थ जीवन के लिए योग करना आवश्यक है। इस केंद्र ने अपने नये आयाम के बल पर आदर्श केंद्र का खिताब पा लिया।  प्रांतीय प्रधान नें केंद्र खोलने की प्रक्रिया से लेकर संचालन तक की योजना के लिए सैधरी केंद्र व गढ़ी क्षेत्र की प्रसंशा की l संरक्षक नें बताया कि योग साधना अपने में एक पूर्ण  जीवन पद्धति हैl
आज के इस कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जय सिंह, सह संयोजक अनुज शर्मा सहित केंद्र के सभी साधक साधिकाओं का योगदान सराहनीय रहाl
क्षेत्रीय प्रधान शशिकांत श्रीवास्तव ने उपस्थिति सभी साधक साधिकाओं अधिकारियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल प्रभावी संचालन राजेश श्रीवास्तव  एडवोकेट क्षेत्रीय मंत्री द्वारा किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक वितरण किए गए। कार्यक्रम में शांति पाठ जिला मंत्री द्वारा संपन्न कराया गया। समापन प्रसाद वितरण से किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top