श्री गांधी इंटर कॉलेज का 51वां स्थापना पर्व,संस्कृति और रोजगार का संगम

लखीमपुर खीरी , 1

बेलरायां-खीरी।श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां में 9 से 12 अक्टूबर तक चार दिवसीय 51वां स्थापना पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।समापन समारोह में विधायक निघासन शशांक वर्मा,शिक्षाविद तपन भौमिक, न्यायाधीश शिवेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक तानी लोफा और बॉलीवुड गायिका अरुणिमा शर्मा मौजूद रहीं।चार दिनों में खेलकूद, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र सम्मान और रोजगार महोत्सव का आयोजन हुआ।

रोजगार महोत्सव बना आकर्षण -25 कंपनियों ने भाग लिया, 400 युवाओं ने आवेदन किया, 244 को जॉब ऑफर मिले।विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। संस्थापक स्व. सीताराम अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई।प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज का लक्ष्य युवाओं को शिक्षित ही नहीं, आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Comments

Back to Top