पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में 'ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन' ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2026 at 06:10 PM , 1लखीमपुर खीरी।हिंदी खबर' और 'लिविंग इंडिया' चैनल के संपादकों व पत्रकारों पर हरियाणा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (उ.प्र.), जनपद इकाई लखीमपुर-खीरी ने रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी लखीमपुर खीरी के माध्यम से सौंपा है, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और गिरफ्तार पत्रकारों को तुरंत रिहा करने की मांग की गई है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन (पत्रांक 05/2026, दिनांक 13.10.2026) में कहा गया है कि 'हिंदी खबर' के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल और 'लिविंग इंडिया' चैनल के संपादक व पत्रकारों के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी की कार्रवाई अत्यंत चिंताजनक है। नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं पर इसके दुष्प्रभावों को उजागर करना तथा जनहित में आवाज उठाना पत्रकारिता का मुख्य दायित्व है। ऐसे में जनहित के मुद्दे उठाने वाले पत्रकारों के विरुद्ध की गई इस दमनकारी कार्रवाई से पूरे पत्रकार जगत में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की गई और गिरफ्तार पत्रकारों को बिना शर्त तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
पत्रकारों की मुख्य मांगें
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज मामलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और द्वेषपूर्ण कार्रवाई पाए जाने पर नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएं।पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश में प्रभावी 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस ज्ञापन को भेजनें वाले पत्रकारों में नितेश अग्रवाल (जिलाध्यक्ष),योगेश अवस्थी (महामंत्री), अनिल गुप्ता (उपाध्यक्ष), अनुज शुक्ला (महामंत्री), कमल मिश्रा, अवध किशोर जायसवाल, आनंद तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, अजय मिश्रा, सुनील कुमार सोनी (आज), हरीश कुमार रस्तोगी (एशियन न्यूज़), शिवम वाजपेयी, मयंक त्रिवेदी (न्यूज 24), सौरभ श्रीवास्तव (न्यूज रीच), आमिर रिजवी (अमर उजाला), बिपिन गुप्ता (ETV), अंकित श्रीवास्तव और विपिन तिवारी (पब्लिक ऐप) सहित जनपद के दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।






_page-0001.jpg)
























Comments